Budget 2024-25 : इनफ्लेशन के खिलाफ लड़ाई जारी है। 1 फरवरी, 2024 में अंतरिम बजट और जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट (Union Budget 2024) में भी सरकार का फोकस इनफ्लेशन पर बना रहेगा। RBI ने इनप्लेशन के लिए 4 फीसदी टारगेट रखा है। पिछले दो साल में यूक्रेन क्राइसिस के साथ ही इजराइल-फिलिस्तीन का टकराव देखने को मिला। इस बीच इनफ्लेशन को काबू में करने की RBI की कोशिश जारी रही। अब क्लाइमेट चेंज बड़ा ग्लोबल चैलेंज दिख रहा है। इंडिया में इनफ्लेशन में फूड प्राइसेज का बड़ा हाथ है। मॉर्गन स्टैनली इकोनॉमिस्ट्स ने 2024 के आउटलुक में कहा है कि कोरोना की महामारी के बाद से फूड प्राइसेज में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। 2020-2023 के बीच यह औसत 6.4 फीसदी रहा है, जबकि इससे पहले के 5 साल में यह डेटा 3.6 फीसदी था। ऐसे में 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाले बजट में फूड आइटम्स को काबू में रखने वाले उपाय शामिल हो सकते हैं।
