Credit Cards

Budget 2024-25 : निर्मला सीतारमण के छठे यूनियन बजट के बारे में जानें अपने हर सवाल का जवाब

Budget 2024-25 : Fitch Ratings ने 13 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगले साल लोकसभा चुनावों में तीसरी बार एनडीए की जीत हो सकती है। इसलिए 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाला कई मायनों में साहसिक हो सकता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के करीब 10 साल के शासन की प्रमुख आर्थिक उपलब्धियां गिना सकती हैं। साथ ही आगे का रोडमैप पेश कर सकती हैं

अपडेटेड Dec 16, 2023 पर 1:47 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2024-25 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 7 दिसंबर को प्रमुख उद्योग चैंबर CII के एक प्रोग्राम में कहा था कि 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाला बजट सिर्फ वोट ऑन अकाउंट होगा।

Budget 2024-25 : अगर आप 1 फरवरी को पेश होने वाले यूनियन बजट में इनकम टैक्स में राहत मिलने की आस लगाए बैठे हैं तो आपको निराशा हो सकती है। वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने 7 दिसंबर को प्रमुख उद्योग चैंबर CII के एक प्रोग्राम में कहा था कि 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाला Union Budget 2024 सिर्फ वोट ऑन अकाउंट होगा। इसका मतलब है कि सरकार टैक्स से जुड़े ऐलान नहीं करेगी। साथ ही किसी नई स्कीम का ऐलान भी नहीं होगा। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार इस मौके का इस्तेमाल ग्रोथ का रोडमैप पेश करने के लिए कर सकती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के करीब 10 साल के शासन की प्रमुख आर्थिक उपलब्धियां गिना सकती हैं। साथ ही आगे का रोडमैप पेश कर सकती हैं। Fitch Ratings ने 13 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगले साल लोकसभा चुनावों में तीसरी बार एनडीए की जीत हो सकती है। इसलिए 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाला कई मायनों में साहसिक हो सकता है। आइए निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट के बारे में अहम बातें जानते हैं।

1. निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को छठी बार यूनियन बजट पेश करेंगी। उन्होंने अपना पहला बजट 5 जुलाई, 2019 को पेश किया था। यह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूसरी सरकार में सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया था। इसलिए सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट 5 जुलाई को पेश किया था।

2. अंतरिम बजट 2024 अगले साल 1 फरवरी को दिन में 11 बजे संसद में पेश होगा। इसे वित्तमंत्री लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र में पेश करेंगी। वित्त मंत्री का बजट भाषण लंबा हो सकता है। अब तक सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण के नाम है। 2020 में बजट पेश करते हुए उन्होंने 2 घंटे 40 मिनट का बजट भाषण दिया था। 2023 का उनका बजट भाषण सिर्फ 87 मिनट का था। यह उनका सबसे छोटा बजट भाषण है।


यह भी पढ़ें : Budget 2024 Expectation : इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर निर्मला सीतारमण का होगा फोकस

3. निर्मला सीतारमण बजट सत्र की शुरुआत में अंतरिम बजट 2024 पेश करेंगी। अभी सरकार ने बजट सत्र का ऐलान नहीं किया है। अभी संसद का शीतकालीन संत्र चल रहा है। यह 23 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। उसके बाद सरकार बजट सत्र की तारीखों का ऐलान करेगी। बजट सत्र के फरवरी के अंतिम हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। यह अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में खत्म हो सकता है।

4. बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। वह बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। हर साल संसद के पहले सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के संबोधन से होती है। यह परंपरा आजादी के बाद से ही चली आ रही है।

5. इस बार आर्थिक सर्वे संक्षिप्त होगा। हर साल यूनियन बजट पेश होने से एक दिन पहले संसद में आर्थिक सर्वे पेश होता है। इसमें खत्म हो रहे वित्त वर्ष से जुड़े अहम आंकड़े होते हैं। साथ ही इकोनॉमी की ग्रोथ के रास्ते की चुनौतियों का उल्लेख होता है। इसमें चुनौतियों के समाधान के तरीकों का भी जिक्र होता है। आर्थिक सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) की निगरानी में तैयार होता है। सरकार के एक सीनियर अधिकार ने बताया है कि अंतरिम बजट 2024 से पहले आर्थिक सर्वे की जगह सरकार एक संक्षिप्त डॉक्युमेंट पेश करेगी, जो आर्थिक सर्वे जैसा होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।