Get App

Budget 2024: इन 7 टर्म से आपके लिए बेहद आसान हो जाएगा बजट के बारे में समझना

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगाी। यह आम चुनावों से पहले मोदी सरकार का आखिरी बजट होगा। यहां यह भी बताना जरूरी है कि यह अगले वित्त वर्ष के लिए पूरा बजट नहीं है। इसका मतलब यह है कि बजट में पेश किए गए प्रस्ताव तब तक अमल में नहीं आएंगे, जब तक नई सरकार नहीं बन जाती

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2023 पर 8:43 PM
Budget 2024: इन 7 टर्म से आपके लिए बेहद आसान हो जाएगा बजट के बारे में समझना
बजट सेशन के दौरान पेश किया इकोनॉमिक सर्वे एक फ्लैगशिप डॉक्युमेंट होता है, जिसमें मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की परफॉर्मेंस का सार पेश किया जाता है।

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगाी। यह आम चुनावों से पहले मोदी सरकार का आखिरी बजट होगा। यहां यह भी बताना जरूरी है कि यह अगले वित्त वर्ष के लिए पूरा बजट नहीं है। इसका मतलब यह है कि बजट में पेश किए गए प्रस्ताव तब तक अमल में नहीं आएंगे, जब तक नई सरकार नहीं बन जाती। हम आपको यहां बजट से जुड़े कुछ अहम फाइनेंशियल टर्म के बारे में जानकारी पेश कर रहे हैं।

इकोनॉमिक सर्वे

बजट सेशन के दौरान पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण एक फ्लैगशिप डॉक्युमेंट होता है, जिसमें मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की परफॉर्मेंस का सार पेश किया जाता है। यह आगामी फाइनेंशियल ईयर के बजट के लिए आधार तैयार करता है।

इनफ्लेशन

इनफ्लेशन यानी महंगाई दर से आशय वस्तुओं, सेवाओं और कमोडिटीज की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रतिशत से है। किसी साल के दौरान इनफ्लेशन जितना ज्यादा रहेगा, उपभोक्ताओं की खरीदारी की क्षमता उतनी ही कम होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें