Budget 2024 Expectations : यूनियन बजट 2024 (Union Budget 2024) पेश होने की तारीख नजदीक आ गई है। 1 फरवरी, 2024 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। टैक्सपेयर्स को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, फाइनेंस मिनिस्टर यह साफ कर चुकी है कि 1 फरवरी, 2024 को आने वाला बजट सिर्फ वोट ऑन अकाउंट होगा। फिर भी टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि फाइनेंस मिनिस्टर इस बार उन्हें बड़ी राहत दे सकती हैं। 2019 के अंतरिम बजट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने टैक्सपेयर्स के लिए कई ऐलान किए थे। अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। यह माना जाता है कि चुनाव से पहले आने वाले बजट में सरकार लोगों को राहत देने वाले उपाय करती है।
