Budget 2024 ExpectationsHighlights: इस बार के बजट से हर सेक्टर की अपनी खास उम्मीदें हैं। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास भी बड़ी चुनौती है कि हर सेक्टर की झोली में कुछ न कुछ डालना है। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 23 जुलाई को लोक सभा में बजट पेश करेंगी
India Budget 2024 Expectations Highlights: केंद्र में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पेश होने वाले बजट 2024 से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। निम्न और मध्यम वर्ग को सरकार खास तोहफा दे सकती है। माना जा रहा है कि बजट में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार कई सौगातें दे सकती हैं। जानकारों का मानना है कि मोदी सरकार युवा, कृषि और किसान, महिला और ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस कर सकती है। रिय
India Budget 2024 Expectations Highlights: केंद्र में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पेश होने वाले बजट 2024 से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। निम्न और मध्यम वर्ग को सरकार खास तोहफा दे सकती है। माना जा रहा है कि बजट में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार कई सौगातें दे सकती हैं। जानकारों का मानना है कि मोदी सरकार युवा, कृषि और किसान, महिला और ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस कर सकती है। रियल एस्टेट, MSME, FMCG सबकी उम्मीदें बढ़ती जा रही है। लिहाजा हर तबके को खुश करना वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने बड़ी चुनौती होगी। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले महीने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए संकेत दिए थे कि सरकार सुधारों की गति बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाएगी। वित्त वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था ने 8.2 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की है। सीतारमण ने लोकसभा चुनाव की वजह से फरवरी में 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था।
चार राज्यों में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इन राज्यों के लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गईं हैं। राजनीतिक रूप से सरकार को मतदाताओं को साधने के लिए अभी से कवायद शुरू करनी पड़ रही है। सरकार अपने बिखरे जनाधार को एकत्र करने और सहयोगी दलों से तालमेल बेहतर बनाए के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती है।