Get App

Budget 2024 Date: 1 या 28 फरवरी? जानिए आखिर क्यों बदली गई बजट पेश करने की तारीख, अंग्रेजों से था नाता

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी। कुछ साल पहले तक हर साल बजट फरवरी के अंत में पेश किया जाता था। लेकिन 2017 में संसदीय परंपरा क्यों बदली गई और केंद्रीय बजट महीने के अंत के बजाय 1 फरवरी को पेश किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2024 पर 1:37 PM
Budget 2024 Date: 1 या 28 फरवरी? जानिए आखिर क्यों बदली गई बजट पेश करने की तारीख, अंग्रेजों से था नाता
Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी।

Budget 2024 Date: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी। कुछ साल पहले तक हर साल बजट फरवरी के अंत में पेश किया जाता था। लेकिन 2017 में संसदीय परंपरा क्यों बदली गई और केंद्रीय बजट महीने के अंत के बजाय 1 फरवरी को पेश किया गया? 2017 में तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने घोषणा की कि केंद्रीय बजट अब फरवरी के आखिरी कामकाजी दिन पर पेश नहीं किया जाएगा जैसा कि ब्रिटिश समय (colonial era) में हुआ करता था।

बजट की तारीख क्यों बदली गई?

ब्रिटिश काल की इस परंपरा से छुटकारा पाने के अलावा इस बदलाव के पीछे एक खास वजह भी थी। चूंकि, बजट फरवरी की आखिरी तारीख को पेश किया जाता था, इसलिए अगले दिन यानी 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले फाइनेंशियल ईयरके लिए बजट के प्रावधानों को लागू करना व्यावहारिक रूप से कठिन हो रहा था। इस समस्या को हल करने के लिए तत्कालीन वित्त मंत्री जेटली ने बजट की तारीख बदलने का सुझाव दिया और 2017 में केंद्रीय बजट महीने के अंत के बजाय फरवरी की शुरुआत में पेश किया गया।

आम बजट से रेलवे बजट को किया अलग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें