Budget 2024 : पिछले कुछ सालों में स्टार्टअप्स की ग्रोथ शानदार रही है। सरकार स्टार्टअप्स की मदद कर रही है। उनकी फंडिंग के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसके बावजूद साल 2023 फंड जुटाने के लिहाज से स्टार्टअप्स के लिए खराब रहा। इस साल स्टार्टअप्स ने सिर्फ 7 अरब डॉलर जुटाए। यह पांच साल में सबसे कम है। यह 2022 में जुटाए गए फंड से करीब 73 फीसदी कम है। इसकी बड़ी वजह यह है कि इनवेस्टर्स ऐसे स्टार्टअप्स में निवेश में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जो प्रॉफिट में आ गए हैं या जल्द आने वाले हैं। ऐसे में स्टार्टअप्स को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से काफी उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि अगर सरकार मुश्किल वक्त में मदद नहीं करती है तो स्टार्टअप्स की ग्रोथ पर खराब असर पड़ सकता है। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। यह उनका छटा बजट होगा।
