Budget 2024 : यूनियन बजट न सिर्फ सरकार की आय और खर्च का ब्योरो होता है बल्कि इसमें कई टारगेट भी होते हैं। इकोनॉमी के लिहाज से फिस्कल डेफिसिट का टारगेट बहुत अहम माना जाता है। सरकार हर यूनियन बजट में अगले वित्त वर्ष के लिए फिस्कल डेफिसिट का टारगेट तय करती है। फिर, सरकार का फोकस इस बात पर होता है कि फिस्कल डेफिसिट टारगेट को पार नहीं करे। फिस्कल डेफिसिट जितना कम होता है, इकोनॉमी के लिए उतना अच्छा रहता है। जिन देशों की इकोनॉमी की सेहत खराब होती है, उनमें फिस्कल डेफिसिट बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इंडिया में फिस्कल डेफिसिट को कंट्रोल में रखने के लिए सरकार ने एक कानून बनाया था। सरकार उस कानून को ध्यान में रख फिस्कल डेफिसिट का टारगेट तय करती है। बजट 2023 में वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman ने फिस्कल डेफिसिट के लिए 5.9 फीसदी टारगेट तय किया था।
