Budget 2024 : सरकार वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी कर सकती है। यह वित्त वर्ष की शुरुआत में जताए गए अनुमान से काफी ज्यादा है। इकोनॉमिस्ट्स ने इस वित्त वर्ष की शुरुआत में जीडीपी की ग्रोथ करीब 6 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। RBI ने पहले जीडीपी की ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने के अनुमान जताया था। लेकिन, इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ 7.6 फीसदी रहने के बाद उन्होंने अपने अनुमान बढ़ा दिए। दिसंबर 2023 की शुरुआत में RBI ने इस वित्त वर्ष के ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया। सरकार 5 जनवरी को शाम 5:30 बजे इस वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ का अपना पहला अनुमान जारी करेगी। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन यह अनुमान जारी करेगी। मिनिस्ट्री के नए अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में इंडिया की जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रही है।
