Get App

Budget 2024: नई सड़कें बनाने पर बना रहेगा सरकार का फोकस, FY25 में 11500 किमी नई सड़क बना सकती है सरकार

Union Budget 2024: पिछले 10 साल में देश में नई सड़कें बनाने की रफ्तार बढ़ी है। 2014 से 2014 के बीच सरकार ने 54,858 किलोमीटर नेशनल हाईवेज बनाने के लिए 10,37,616.39 करोड़ रुपये खर्च किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2024 पर 9:09 AM
Budget 2024: नई सड़कें बनाने पर बना रहेगा सरकार का फोकस, FY25 में 11500 किमी नई सड़क बना सकती है सरकार
Budget 2024 Announcements: इस साल 1 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में सरकार ने मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (मोर्थ) के लिए करीब 2.78 लाख करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया था।

रोड और हाईवे सेक्टर को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट से काफी उम्मीदें हैं। इस सेक्टर का मानना है कि हाईवे कैपेसिटी बढ़ाने के लिए सरकार लंबी अवधि का प्लान बजट में पेश करेगी। पिछले 10 साल में इस सेक्टर की ग्रोथ जबर्दस्त रही है। 2014 से 2014 के बीच सरकार ने 54,858 किलोमीटर नेशनल हाईवेज बनाने के लिए 10,37,616.39 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस साल 1 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में सरकार ने मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (मोर्थ) के लिए करीब 2.78 लाख करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया था। यह एक साल पहले के 2.7 लाख करोड़ रुपये के ऐलोकेशन से 2.8 फीसदी ज्यादा था।

सेफ्टी और क्वालिटी पर फोकस बढ़ाने की जरूरत

हाईवेज सेक्टर (Highways Sector) का कहना है कि बजट में नजरें बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) और टोलिंग, ऑपरेशन, मेंटेनेंस एंड ट्रांसफर (ToT) मॉडल में बदलाव के बाद अवॉर्ड किए गए कुछ प्रोजेक्ट्स के प्राइस रैशनलाइजेशन पर होंगी। इंडस्ट्री के कई एक्सपर्ट्स ने सड़कें बनाने की तेज रफ्तार की तारीफ की है। लेकिन, उनका कहना है कि सरकार को कंस्ट्रक्शन सेक्टर में सेफ्टी और क्वालिटी से जुड़े उपायों को अपनी प्राथमिकता में शामिल करना होगा।

बजट में नई सड़कों के लिए आ सकता है बड़ा टारगेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें