Get App

Budget 2024: सीनियर सिटीजंस को फिर से मिलने वाली है ट्रेन टिकट पर 50% तक छूट! बजट में हो सकता ऐलान

Budget 2024: भारत में कोविड से पहले तक सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट पर 40 से 50 फीसदी तक की छूट दी जाती थी लेकिन ये छूट कोविड के समय खत्म कर दी गई। कोविड का डर देश और दूनिया में खत्म होने के बाद भी सरकार ने इस छूट को फिर से शुरू नहीं किया है। अब सीनियर सिटीजन बजट में ट्रेन टिकट पर 50 फीसदी तक की छूट दिये जाने की डिमांड कर रहे हैं

Sheetalअपडेटेड Dec 19, 2023 पर 5:15 PM
Budget 2024: सीनियर सिटीजंस को फिर से मिलने वाली है ट्रेन टिकट पर 50% तक छूट! बजट में हो सकता ऐलान
Budget 2024: भारत में कोविड से पहले तक सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट पर 40 से 50 फीसदी तक की छूट दी जाती थी।

Budget 2024:  भारत में कोविड से पहले तक सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट पर 40 से 50 फीसदी तक की छूट दी जाती थी लेकिन ये छूट कोविड के समय खत्म कर दी गई। कोविड का डर देश और दूनिया में खत्म होने के बाद भी सरकार ने इस छूट को फिर से शुरू नहीं किया है। अब सीनियर सिटीजन बजट में ट्रेन टिकट पर 50 फीसदी तक की छूट दिये जाने की डिमांड कर रहे हैं। वह उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार उन्हें ये छूट फिर से देना शुरू करेंगे। अगले साल बजट के बाद देश में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में उम्मीद है कि सरकार इस बार बजट में सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट में छूट का ऐलान कर सकती है।

2019 के अंत तक मिलती थी छूट

भारत में आईआरसीटीसी (IRCTC) सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की सभी केटेगरी में रियायती किराए ऑफर करता था। आईआरसीटीसी साल 2019 के अंत तक 60 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन और 58 साल या उससे अधिक उम्र की महिला बुजुर्ग यात्रियों को दुरंतो, शताब्दी, जन शताब्दी, राजधानी, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के ट्रेन टिकटों पर किराए में छूट देता था। जहां पुरुष वरिष्ठ नागरिक 40 प्रतिशत की रियायत के पात्र थे, वहीं महिला वरिष्ठ नागरिक ट्रेन टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकती थी।

सीनियर सिटीजन की डिमांड फिर से मिले ट्रेन टिकट पर छूट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें