Share Market: शेयर बाजार फिर नए शिखर पर, निवेशकों की दिन भर में ₹46,000 करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 19 दिसंबर को एक बार फिर नए शिखर पर पहुंच गए। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 71,623 अक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने पहली बार 21,500 के आंकड़े को पार किया। इसके चलते आज दिन भर में निवेशकों को करीब 46,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ

अपडेटेड Dec 19, 2023 पर 7:12 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 359.23 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 19 दिसंबर को एक बार फिर नए शिखर पर पहुंच गए। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 71,623 अक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने पहली बार 21,500 के आंकड़े को पार किया। इसके चलते आज दिन भर में निवेशकों को करीब 46,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 122.09 अंक या 0.17% बढ़कर 71,437.19 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों का वाला सूचकांक, निफ्टी (Nifty) 27.30 अंक या 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 21,445.95 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹46 हजार करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 दिसंबर को बढ़कर 359.23 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 18 दिसंबर को 358.77 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 46 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 46 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी नेस्ले इंडिया (Nestle India)के शेयरों में सबसे अधिक 4.66 फीसदी की तेजी रही। वहीं एनटीपीसी (NTPC), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), आईटीसी (ITC) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर करीब 1.02% से लेकर 1.93% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- PSU बैंक री-रेटिंग के लिए तैयार, मोतीलाल ओसवाल ने बढ़ाया SBI, PNB और BoB का टारगेट प्राइस

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी विप्रो (Wipro) का शेयर 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचसीएल टेक (HCL Tech), टाटा स्टील (Tata Steel) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर 0.76% से लेकर 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद होने वाला शेयर रहा।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,968 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,904 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,911 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,852 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 141 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 359 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 16 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।