Budget 2024: निवेशक रहें सावधान! मार्केट में यूनियन बजट से पहले आ सकती है बड़ी गिरावट

Union Budget 2023-24: पिछले एक महीने में स्टॉक मार्केट में जबर्दस्त तेजी आई है। इस तेजी में लार्जकैप स्टॉक्स का पार्टिसिपेशन रहा है। ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, ग्रासिम जैसे शेयरों की कीमतें 10 से 15 फीसदी तक उछली हैं। ऐसे में मुनाफावसूली हो सकती है

अपडेटेड Jul 10, 2024 पर 9:34 PM
Budget 2024 Announcements:बजट में बड़े ऐलान से मार्केट सेंटिमेंट को मजबूत मिलेगी।

स्टॉक मार्केट में 10 जुलाई को आए उतारचढ़ाव ने निवेशकों को चौंकाया है। लगातार चढ़ते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट को देखने को मिला। हालांकि, क्लोजिंग से पहले मार्केट काफी हद तक संभलने में कामयाब रहा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट से पहले मार्केट में बड़ी गिरावट आ सकती है। इसलिए निवशकों को सावधान रहने की जरूरत है।

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ा उतारचढ़ाव

10 जुलाई को मार्केट खुलने पर सेंसेक्स (Sensex) 80,000 अंक से ऊपर था। लेकिन करीब डेढ़ घंटे के अंदर प्रॉफिट बुकिंग के दबाव में यह टूट गया। यह गिरकर 79,535 पर आ गया। हालांकि, उसके बाद यह कुछ हद तक संभलने में सफल रहा। यही हाल निफ्टी 50 का रहा। निफ्टी एक समय गिरकर 24,173 पर पहुंच गया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद मार्केट में जिस तरह की तेजी आई है, उसके बाद बड़ी प्रॉफिट बुकिंग तय है।


पिछले एक महीने में मार्केट में जबर्दस्त तेजी

एक महीना पहले यानी 10 जून को सेंसेक्स 76,490 अंक पर था। 9 जुलाई को यह 80,351 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह एक महीने में यह 3,861 अंक चढ़ा है। जून से लेकर अब तक 27 सेशन में निफ्टी की क्लोजिंग रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुई है। सेंसेक्स इस दौरान 16 बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों ने खरीदारी शुरू की है। घरेलू निवेश मजबूत हुआ है। इससे मार्केट में लगातार तेजी देखने को मिली है।

बजट से पहले मुनाफावसूली के आसार

बजट से पहले मार्केट में मुनाफावसूली दिख सकती है। इसकी वजह यह है कि 23 जुलाई को आने वाले बजट में कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। सरकार इकोनॉमी की रफ्तार बढ़ाने के उपायों के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर अपना फोकस बनाए रखेगी। उधर, फिस्कल कंसॉलिडेशन पर भी उसका ध्यान होगा। सरकार मिडिल क्लास को राहत देने के लिए इनकम टैक्स के रेट में कमी कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Budget 2024: समीर अरोड़ा ने कैपिटल गेंस टैक्स में बदलाव नहीं करने की सलाह दी, कहा-इससे मार्केट में अस्थिरता पैदा हो सकती है

लार्जकैप स्टॉक्स में 15% तक उछाल

बजट में बड़े ऐलान से मार्केट सेंटिमेंट को मजबूत मिलेगी। इससे पहले छोटी अवधि के निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर सकते हैं। पिछले एक महीने में मार्केट में आई तेजी में लार्जकैप स्टॉक्स की अच्छी हिस्सेदारी रही है। ONGC, Grasim, Wipro, HDFC Life, ICICI Bank जैसे निफ्टी 50 के स्टॉक्स में एक महीने में 10 से 15 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। निवेशक इस तेजी को भुनाने के लिए मुनाफावसूली कर सकते हैं। ऐसा होने पर बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।