Budget 2024: पिछले साल बजट में पार्ट्स पर ड्यूटी घटने से सस्ता हुआ था मोबाइल फोन, जानिए कौन-कौन सी चीजें महंगी हुई थीं

सरकार हर साल पेश होने वाले बजट में कई चीजों के ड्यूटी स्ट्रक्चर में बदलाव करती है। इससे कुछ चीजें महंगी हो जाती है तो कुछ चीजें सस्ती हो जाती हैं। पिछले साल बजट में वित्तमंत्री ने मोबाइल फोन के पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई थी

अपडेटेड Jun 29, 2024 पर 3:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निर्मला सीतारमण ने अंतिम पूर्ण बजट 1 फरवरी, 2023 को पेश किया था। इसमें उन्होंने टीवी पैनल्स के ओपन सेल्स के पार्ट्स पर कस्टड ड्यूटी 5 फीसदी से घटाकर 2.5 फीसदी करने का ऐलान किया था।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अगले महीने नई एनडीए सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। 2019 में उन्होंने पहली बार बजट पेश किया था। अगले महीने वह सातवीं बार बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही सात बार बजट पेश करने वाली वह देश की पहली वित्तमंत्री बन जाएंगी। अभी सबसे ज्यादा छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। सवाल है कि बजट 2023 में कौन-कौनस सी चीजें सुस्ती हुई थीं तो कौन सी चीजों की कीमतें बढ़ गई थीं?

टीवी पैनल्स के ओपन सेल्स पर घटी थी ड्यूटी

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पिछला पूर्ण बजट 1 फरवरी, 2023 को पेश किया था। इसमें उन्होंने टीवी पैनल्स (TV Panels) के ओपन सेल्स पार्ट्स पर कस्टड ड्यूटी 5 फीसदी से घटाकर 2.5 फीसदी करने का ऐलान किया था। इससे टीवी की कीमतों में कमी आई थी। उन्होंने मोबाइल फोन पार्ट्स के पार्ट्स पर भी कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया था। इसे 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया था। इसका असर मोबाइल की कीमतों पर पड़ा था।


श्रिम्प फीड पर घटाई गई थी कस्टम ड्यूटी

पिछले साल बजट में वित्तमंत्री ने लैब में हीरे की मैन्युफैक्चरिंग में इसेमाल होने वाले सीड्स पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया था। बाद में इसे 5 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया था। श्रिम्प फीड पर भी कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की गई थी।

मेटल इंपोर्ट पर ड्यूटी बढ़ी थी

पिछले साल बजट में हुए ऐलान से कुछ चीजें महंगी भी हुई थीं। सरकार ने मेटल के इंपोर्ट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया था। इसे बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया गया था। यह डोर और ससेमी-मैन्युफैक्चर्ड दोनों मेटल के लिए था। पहले सिल्वर डोर पर कस्टम ड्यूटी 6.1 फीसदी था, जबकि सेमी-मैन्युफैक्चर्ड आइटम पर यह 7.5 फीसदी था।

यह भी पढ़ें: Budget 2024: सेक्शन 80सी की ज्यादा लिमिट, टैक्स रेट में कमी सहित बजट से ये हैं 5 सबसे बड़ी उम्मीदें

किचन की चिमनी पर बढ़ी थी ड्यूटी

सिगरेट पर अतिरिक्त 16 फीसदी टैक्स लगाने से इसकी कीमतें बढ़ गई थीं। इस अतिरिक्त टैक्स को नेशनल क्लैमिटी कंटिंजेंट ड्यूटी कहा गया था। किचेन की इलेक्ट्रिक चिमनी पर कस्टम ड्यूटी 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया था। कंपाउंडेड रबर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 से बढ़ाकर 25 फीसदी या 30 रुपये प्रति किलोग्राम में से जो कम हो, उसे लागू किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।