Budget 2024 Expectations Highlight: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 23 जुलाई को लोक सभा में बजट पेश करेंगी। बजट को अंतिम रूप देने की कवायद जारी है। इस बार के बजट में हर सेक्टर से जुड़े लोग बजट से काफी उम्मीद किए हुए हैं। सैलरी क्लास के लोगों को भी टैक्स स्लैब में राहत मिलने की उम्मीद है
India Budget 2024 Expectations Highlights: साल 2024 के लिए पूर्ण बजट पेश करने की तारीख नजदीक आ रही है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहली बार लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। साल 2024 के पूर्ण बजट के लिए संसदीय सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह 12 अगस्त को खत्म हो जाएगा। बजट सत्र के दूसरे दिन यानी 23 जुलाई 2024 को वित्तमंत्री लोकसभा में केंद्रीय
India Budget 2024 Expectations Highlights: साल 2024 के लिए पूर्ण बजट पेश करने की तारीख नजदीक आ रही है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहली बार लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। साल 2024 के पूर्ण बजट के लिए संसदीय सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह 12 अगस्त को खत्म हो जाएगा। बजट सत्र के दूसरे दिन यानी 23 जुलाई 2024 को वित्तमंत्री लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बार लोगों को सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। जानकारों का मानना है कि मोदी सरकार युवा, कृषि और किसान, महिला और ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस कर सकती है।
वहीं बजट पेश करने से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (11 जुलाई 2024) दिग्गज अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करेंगे। अर्थशास्त्रियों और हर सेक्टर के एक्सपर्ट्स के अलावा प्रधानमंत्री की बैठक में नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी और अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला प्रमुख आर्थिक दस्तावेज होगा। जिसमें अन्य बातों के अलावा 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा पेश किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले महीने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए संकेत दिए थे कि सरकार सुधारों की गति बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाएगी। वित्त वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था ने 8.2 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की है। सीतारमण ने लोकसभा चुनाव की वजह से फरवरी में 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था।
सरकार के पास खर्च करने के लिए अधिक पैसे
बता दें कि भारत की GDP फाइनेंशियल ईयर 2024 की आखिरी तिमाही में वार्षिक आधार पर 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024 के अपने समग्र विकास दर को बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दिया है। वहीं, आरबीआई ने केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये का डेविडेंड दिया है, जो फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए जीडीपी के 5.1 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा। केंद्र की गठबंधन सरकार के पास खर्च करने के लिए अधिक पैसे होंगे।