Get App

Budget 2024 : मोटे अनाजों का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान

Budget 2024 : इंडिया में कई तरह के मोटे अनाजों का उत्पादन होता है। इनमें ज्वार, रागी, बाजरा, कुट्टु और कोदो शामिल हैं। सरकार का मानना है कि मोटे अनाज ज्यादा पौष्टिक होते हैं। लोगों में इनका इस्तेमाल बढ़ने से ज्यादा एक तरफ सेहत के लिहाज से फायदा होगा तो दूसरी तरफ इंडिया के फूड बास्केट पर प्रेशर घटेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2023 पर 6:00 PM
Budget 2024 : मोटे अनाजों का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान
BUDGET 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोटे अनाजों का इस्तेमाल बढ़ाने पर काफी फोकस रहा है। वे अक्सर अपने कार्यक्रम में लोगों से इनका इस्तेमाल करने को कहते हैं। इस साल जनवरी के आखिर में मन की बात में उन्होंने कहा था कि दुनिया अब मोटे अनाजों का महत्व समझने लगी है।

Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2023 को पेश बजट में मोटे अनाजों (Millets) का खास तौर पर उल्लेख किया था। उम्मीद है कि  Union Budget 2024 में मोटे अनाजों पर सरकार का खास फोकस होगा। फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट पेश करेंगी। उन्होंने इस साल पेश बजट में कहा था कि इंडिया मोटे अनाजों का सबसे बड़ा उत्पादक है, जबकि निर्यात के मामले में दूसरे नंबर पर है। इंडिया में कई तरह के मोटे अनाजों का उत्पादन होता है। इनमें ज्वार, रागी, बाजरा, कुट्टु और कोदो शामिल हैं। सरकार का मानना है कि मोटे अनाज ज्यादा पौष्टिक होते हैं। लोगों में इनका इस्तेमाल बढ़ने से ज्यादा एक तरफ सेहत के लिहाज से फायदा होगा तो दूसरी तरफ इंडिया के फूड बास्केट पर प्रेशर घटेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रहा है फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोटे अनाजों का इस्तेमाल बढ़ाने पर काफी फोकस रहा है। वे अक्सर अपने कार्यक्रम में लोगों से इनका इस्तेमाल करने को कहते हैं। इस साल जनवरी के आखिर में मन की बात में उन्होंने कहा था कि दुनिया अब मोटे अनाजों का महत्व समझने लगी है। फार्मर प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशंस और आंत्रप्रेन्योर ने मोटे अनाजों पर फोकस बढ़ाया है। वे इन्हें लोगों को उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। मोटे अनाजों को लेकर दुनिया की सोच बदली है। इसका फायदा इंडिया के छोटे-बड़े किसानों को मिल रहा है। अब बड़े शहरों में रहने वाले लोग मोटे अनाजों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें