Budget 2024 : लगातार 6 बार यूनियन बजट पेश करने वाली दूसरी वित्तमंत्री होंगी निर्मला सीतारमण

Union Budget 2024 : निर्मला सीतारमण के नाम एक अंतरिम और पांच पूर्ण बजट पेश करने का रिकॉर्ड होगा। मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा के नाम लगातार पांच बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। देसाई ने बतौर वित्तमंत्री पांच पूर्ण बजट पेश किया था, जबकि एक अंतरिम बजट पेश किया था। निर्मला सीतारमण ने अपना बजट 2019 में पेश किया था

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2024 : सीतारमण की तरफ से 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट वोट-ऑन-अकाउंट होगा। इसके जरिए सरकार अगले वित्त वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों के अपने खर्च के लिए संसद की मंजूरी हासिल करेगी।

Interim Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट (Union Budget) पेश करेंगी। इसके साथ ही उनके नाम के साथ एक अहम रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। उनके नाम छह बार यूनियन बजट पेश करने का रिकॉर्ड होगा। अभी सिर्फ मोरारजी देसाई के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। देसाई देश के वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री थे। सीतारमण एक अंतरिम और पांच पूर्ण बजट पेश करने वाली वित्तमंत्री बन जाएंगी। मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा के नाम लगातार पांच बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। देसाई ने बतौर वित्तमंत्री पांच पूर्ण बजट पेश किया था, जबकि एक अंतरिम बजट पेश किया था। निर्मला सीतारमण ने अपना बजट 2019 में पेश किया था। उन्होंने 5 जुलाई को वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट पेश किया था। उस साल लोकसभा चुनाव हुए थे। चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाई थी। उन्होंने निर्मला सीतारमण को वित्तमंत्री बनाया था।

बजट 2024 वोट ऑन अकाउंट होगा

सीतारमण की तरफ से 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट वोट-ऑन-अकाउंट होगा। इसके जरिए सरकार अगले वित्त वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों के अपने खर्च के लिए संसद की मंजूरी हासिल करेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरिम बजट में बड़े ऐलान होने की उम्मीद नहीं है। सीतारमण भी इस बारे में संकेत दे चुकी हैं। उन्होंने 7 दिसंबर को कहा था कि 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट सिर्फ वोट ऑन अकाउंट होगा, जिसमें बड़े ऐलान नहीं होंगे। बड़े ऐलान के लिए पूर्ण बजट का इंतजार करना होगा, जो जुलाई में आएगा।


यह भी पढ़ें : Union Budget 2024 : बजट में आवंटन बढ़ा तो डिफेंस शेयरों में जारी रह सकती है तेजी

जुलाई में पूर्ण बजट पेश होने की उम्मीद

ससंसद में वोट-ऑन-अकाउंट पारित हो जाने के बाद सरकार को अप्रैल-जुलाई के दौरान अपने खर्च के लिए मंजूरी मिल जाएगी। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद जून में केंद्र में नई सरकार बन जाने की उम्मीद है। नई सरकार वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट जुलाई में पेश कर सकती है। 2019 में भी लोकसभा चुनाव हुए थे। तब 1 फरवरी को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। फिर पूर्ण बजट 5 जुलाई को निर्मला सीतारमण ने पेश किया था।

2019 में पेश हुआ था अंतरिम बजट

2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सरकार बनाई थी। उन्होंने अरुण जेटली को वित्तमंत्री नियुक्त किया था। जेटली ने 2014 से लेकर 2018 तक हर साल यूनियन बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए थे। उन्होंने इकोनॉमिक रिफॉर्म्स की दिशा में भी बड़े कदम उठाए थे। 2019 का अंतरिम बजट वह पेश नहीं कर सके थे। तब वह इलाज के लिए विदेश गए थे। उनकी गैर-हाजिरी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 1 फरवरी, 2029 को अंतरिम बजट पेश किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।