Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार अपने वोट बैंक को भुनाने खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए कई घोषणाएं कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार बजट में कर्मचारियों के लिए लेबर कानून को लागू करने के लिए ऐलान कर सकती है। सरकार काफी समय से नए लेबर कानून लागू करने पर विचार कर रही है लेकिन ऐसा नहीं कर पाई है। ऐसा हो सकता है कि बजट के बाद से आपके ऑफिस के काम के घंटे, छुट्टी और हाथ आने वाली सैलरी बदल सकती है। आपके ऑफिस के काम के घंटे 12 घंटे तक हो सकते हैं लेकिन हफ्ते में 2 की जगह 3 दिन छुट्टी मिलेगी। साथ ही हाथ में आने वाला कैश घट सकता है लेकिन पीएफ बढ़ सकता है। मोदी सरकार की योजना जल्द से जल्द लेबर कानून के नियमों को लागू करने की है।
