Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है। इस अंतरिम बजट के बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार अपने वोट बैंक यानी नौकरीपेशा सैलरी क्लास को आकर्षित करने के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। सरकारी कर्मचारी काफी समय से फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ाने की डिमांड कर रहे हैं। अगर ये बढ़ जाता है कर्मचारियों को मिलने वाली बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी। कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार बजट में सरकार फिटमेंटे फैक्टर बढ़ाने का ऐलान करेगी।
