Budget 2024 : इस बार पेश होने वाले यूनियन बजट की चर्चा काफी ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि यह बजट ऐसे साल में आ रहा है, जब लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में लोगों के मन में बड़ा सवाल यह है कि क्या यह लोकलुभावन बजट होगा? इस सवाल का जवाब पाने के लिए हमें 5 साल पीछे जाना होगा। इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे। उस साल 1 फरवरी को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। उस बजट में गोयल ने कई बड़े ऐलान किए थे। इस लिहाज से 1 फरवरी को पेश होने वाला Nirmala Sitharaman का अंतरिम बजट लोकलुभावन हो सकता है। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का लोकसभा चुनावों से पहले यह आखिरी बजट होगा।
