पावर स्टॉक्स को Budget से मिला पावर, निर्मला सीतारमण ने दी ये सौगात

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के एक ऐलान पर आज पावर और एनर्जी सेक्टर के शेयर झूम उठे। केंद्रीय मंत्री ने अंतरिम बजट में जो ऐलान किया है, उससे एक तरफ तो देश रिन्यूएबल एनर्जी के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा, वहीं सरकार बिना उद्योग और इकनॉमी को नुकसान पहुंचाए इसके जरिए अपने राजनीतिक हित भी साध सकेगी। इस ऐलान का पावर शेयरों पर मिला-जुला असर दिख रहा है

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 4:11 PM
Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के एक बजटीय ऐलान पर आज पावर और एनर्जी सेक्टर के शेयर झूम उठे।

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के एक ऐलान पर आज पावर और एनर्जी सेक्टर के शेयर झूम उठे। केंद्रीय मंत्री ने अंतरिम बजट में रिन्यूएबल 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाने का ऐलान किया है। इससे घरों को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। जिस समय देश में फ्री बिजली की योजनाओं के कारण देश के कई राज्यों के बिजली बोर्ड दिवालिया होने की कगार पर आ गए हैं, उस समय यह फ्री योजना एक नया मॉडल पेश करता है जिसमें एक तरफ तो देश रिन्यूएबल एनर्जी के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा, वहीं सरकार बिना उद्योग और इकनॉमी को नुकसान पहुंचाए इसके जरिए अपने राजनीतिक हित भी साध सकेगी। इस ऐलान का पावर शेयरों पर मिला-जुला असर दिखा।

Interim Budget 2024 Live Updates

सुजलॉन (Suzlon) के शानदार वित्तीय नतीजे ने इसके शेयरों की खरीदारी बढ़ाई है जिसके चलते इसमें करीब 5 फीसदी की तेजी है। वहीं पावर ग्रिड, NTPC, NHPC, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) और अदाणी पावर (Adani Power) के शेयरों को बजट के दिन के सेंटिमेंट ने तगड़ा सपोर्ट दिया है। वहीं टाटा पावर और अदाणी ग्रीन को भी अच्छा सपोर्ट मिला था लेकिन मुनाफावसूली के चलते ये रेड जोन में आकर बंद हुए।


sensex power

Budget 2024 Income Tax Live Updates

तेजी से बढ़ रही पावर डिमांड

देश में पावर डिमांड तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2023 में 240 गीगावॉट से उछलकर वर्ष 2030 तक इसके 335 गीगावॉट तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले एक दशक में पावर सेक्टर में जमकर बूम आया है। हाल ही में मनीकंट्रोल से बातचीत में पावर और न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री आरके सिंह ने कहा था कि भारत अब बिजली की कमी वाले देश से इसके सरप्लस वाला देश बन चुका है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।