Budget 2024: आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuran Rajan) ने कहा है कि इंडिया दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी है। लेकिन जॉब क्रिएशन इसके लिए सबसे बड़ा चैलेंज है। यूनियन बजट 2024 से ठीक पहले राजन का यह बयान सरकार की आंखें खोलने वाला है। सवाल है कि क्या 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाले अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जॉब क्रिएशन के लिए रोडमैप पेश करेंगी। वह पहले बता चुकी हैं कि अंतरिम बजट में सरकार बड़े ऐलान नहीं करेगी। बड़े ऐलान के लिए जुलाई में आने वाले पूर्ण बजट का इंतजार करना होगा। लेकिन, सरकार लोकसभा चुनावों से पहले पेश अंतरिम बजट में उन प्रॉब्लम्स को एड्रेस करने के लिए रोडमैप पेश कर सकती है, जो इंडियन इकोनॉमी के लिए बड़ी चुनौती हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद अगर केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनती है तो सरकार उस रोडमैप पर अमल कर सकती है।
