भारत ने मोदी सरकार के तहत पिछले एक दशक में हर साल अपने बजट में सड़कों और हाईवे के लिए महत्वकांक्षी योजनाएं तय की। इस दौरान सड़कों के निर्माण की रफ्तार भी बढ़ी। हालांकि इसके बावजूद भारत पिछले 9 में से 6 साल सड़क और हाईवे निर्माण के अपने लक्ष्य से चूक गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2022 को अपने बजट भाषण में कहा कि नेशनल हाईवे नेटवर्क में वित्त वर्ष 2023 में 25,000 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा। हालांकि बाद में सरकार ने साफ किया कि यह लक्ष्य वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 दोनों के लिए मिलाकर था।
