Budget 2024: केंद्र सरकार हर साल अपना बजट पेश करती है। क्या आपको पता है कि बजट क्या होता है और कैसे बनाया जाता है? अगर आम भाषा में कहे तो बजट वैसा ही होता है जैसे आप अपने घर का बजट बनाते हैं, जिसमें आप अपनी इनकम के मुताबिक खर्च करते हैं या खर्च का बजट बनाते हैं। एक देश का बजट भी ऐसा ही होता है जिसमें सरकार इनकम और खर्चों का ब्यौरा देती है। वह लोगों और देश के लिए चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी देती है। वह ये बजट में नई सरकारी योजनाएं भी लाती है जो आम लोगों और आर्थिक रूप से पिछले लोगों के लिए होती हैं। आसान शब्दों में कहें तो सरकार की बनाई योजनाओं और खर्चों से हमारी इनकम, सेविंग और घर के बजट दोनों पर असर पड़ता है।
क्यों जरूरी है बजट बनाना?
बजट बनाने से पता चलता है कि देश में इनकम और होने के वाले खर्च के बारे में पता चलता है। इसी के आधार पर सरकार देश के इंफ्रास्ट्रक्टर से लेकर सोशल स्कीम पर पैसा खर्च करती है। हर साल बजट के जरिये सरकार का फोकस होता है कि ऐसी जगह पैसा निवेश किया जाए जिससे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़े और रोजगार के मौके मिले। सभी सेक्टर्स को पैसा दिया जाता है जिसमें रेलवे, इंफ्रस्ट्रक्चर, सोशल स्कीम्स आदि आती है। बजट का मकसद ऐसे जगह पैसा लगाना है जहां जरूरी है।
बजट बनाने से पहले देश की वित्तमंत्री अपनी टीम के साथ सभी सेक्टर और इंडस्ट्री के लोगों से मिलती है। उनकी डिमांड और जरूरतों पर विचार विमर्श करती हैं। उसके बाद अपनी टीम के साथ मिलकर सभी के प्वाइंट्स को ध्यान में रखते हुए और सोशल फेलफेयर को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया जाता है। इस पूरे प्रोसेस में कम से कम तीन महीने का समय लगता है।
1 फरवरी 2024 को पेश होगा बजट
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेंगी। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बजट में बड़े ऐलान नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि बड़े ऐलान के लिए अगले साल के पूर्ण बजट तक इंतजार करना होगा। पूर्ण बजट जुलाई में आएगा। 2024 के अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी।