Get App

Budget 2024 : इकोनॉमिक सर्वे क्या है, क्या इस बार बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश होगा?

Union Budget 2024 : फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (DEA) का इकोनॉमिक डिवीजन इकोनॉमिक सर्वे को तैयार करता है। इसे चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) की निगरानी में तैयार किया जाता है। पहली बार इसे 1950-51 के बजट के साथ पेश किया गया था। 1964 तक इसे यूनियन बजट के साथ पेश किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2023 पर 10:52 AM
Budget 2024 : इकोनॉमिक सर्वे क्या है, क्या इस बार बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश होगा?
Union Budget 2024 : चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) का रैंक सेक्रेटरी के बराबर होता है। सीईए का काम आर्थिक मसलों पर सरकार को सलाह देना है।

Union Budget 2024 : यूनियन बजट से ठीक पहले हर साल फाइनेंस मिनिस्ट्री इकोनॉमी से जुड़ा एक अहम डॉक्युमेंट पेश करती है, जिसे इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) कहा जाता है। यह डॉक्युमेंट इसलिए अहम है क्योंकि इसमें खत्म हो रहे वित्त वर्ष में इकोनॉमी की सेहत के बारे में विस्तार से बताया जाता है। इसमें इकोनॉमी की बड़ी चुनौतियों के समाधान के बारे में भी बताया जाता है। फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (DEA) का इकोनॉमिक डिवीजन इकोनॉमिक सर्वे को तैयार करता है। इसे चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) की निगरानी में तैयार किया जाता है। पहली बार इसे 1950-51 के बजट के साथ पेश किया गया था। 1964 तक इसे यूनियन बजट के साथ पेश किया गया। उसके बाद से इसे अलग से पेश किया जाने लगा।

इकोनॉमिक की तस्वीर बताने वाला अहम डॉक्युमेंट

इकोनॉमिक सर्वे एक तरह से पेश होने वाले यूनियन बजट के लिए पृष्ठभूमि तैयार करने का काम करता है। इसमें ग्रोथ के अनुमान के अनुमान के साथ ही यह भी बताया जाता है कि इकोनॉमी की तेज या सुस्त ग्रोथ की वजह क्या होगी। एक बात ध्यान में रखने वाली यह है कि इकोनॉमिक सर्वे में जताए गए अनुमान और सलाह बाध्यकारी नहीं होती है। 1964 में यूनियन बजट से अलग होने के बाद इसे वित्तमंत्री संसद में पेश करता है। वित्त वर्ष 2010-11 और वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान इसे दो वॉल्यूम में पेश किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें