सरकार कृषि कर्ज का टारगेट बढ़ाने के बारे में सोच रही है। इसका ऐलान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को यूनियन बजट में कर सकती हैं। वह एग्रीकल्चर लोन के लिए 25 लाख करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती हैं। यह एक साल पहले के मुकाबले 25 फीसदी की वृद्धि होगी। एक सरकारी अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ब्लॉक लेवल पर नाबार्ड की तरफ से किए पोटेंशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान (पीएलसीपी) पर निर्भर करेगा। पीसीएलपी से रूरल इकोनॉमिक एक्टिविटीज की संभावनाओं के बारे में पता चलता है।
