जीएसटी आने के बाद इस बजट में महंगे सस्ते को लेकर किसी को ज्यादा उत्सुकता नहीं थी। लेकिन फिर भी इंपोर्ट और कस्टम ड्यूटी में बदलाव से कुछ चीजें जरूर महंगी हुई। जो महंगा हुआ है उसमें शामिल है आपका मोबाइल फोन, जहां फोन के साथ उसके पार्ट्स भी महंगे हुए हैं। इसके अलावा स्मार्ट वॉच और इंपोर्डेट घड़ियां भी कस्टम ड्यूटी बढ़ने से महंगी हो जाएंगी। साथ ही धूप के चश्मे, इंपोर्टेड फुटवियर भी महंगा होगा। अगर आप एलईडी टीवी खरीने वाले थे तो अब ये आपको महंगा मिलेगा। साथ ही बसों और ट्रकों में लगने वाले इंपोर्टेड रेडियल टायर भी अब महंगे हो जाएंगे।