Get App

बजट से कॉर्पोरेट के लिए बड़ी उम्मीद नहीं: आशीष सोमैया

आशीष सोमैया ने कहा कि इस साल के बजट से कोई बड़ी उम्मीद नहीं है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2019 पर 11:16 AM
बजट से कॉर्पोरेट के लिए बड़ी उम्मीद नहीं: आशीष सोमैया

बाजार को अब जिस इवेंट का बेसब्री से इंतजार है, वो है बजट क्योंकि बजट की घोषणाएं काफी हद तक बाजार का मूड सेट करेंगी और शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने अपने मंत्रालय में सभी को बजट का हलवा भी खिला दिया है जिसके बाद बजट की printing शुरू हो जाती है। CNBC-आवाज़ ने लगातार आपकी आवाज़ वित्त मंत्री तक पहुंचाई है। इसी कड़ी में आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं मोतीलाल ओसवाल AMC के MD & CEO आशीष सोमैया।

आशीष सोमैया ने कहा कि इस साल के बजट से कोई बड़ी उम्मीद नहीं है। इस बजट में सोशल इकोनॉमिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर ज्यादा फोकस होगा। इस बजट में कॉर्पोरेट सेक्टर और कैपिटल मार्केट के लिए किसी बड़े एलान की बहुत उम्मीद नहीं है।

आशीष सोमैया का मानना है कि रियल एस्टेट में फंड फ्लो शुरू होना बेहद जरूरी है। सरकार को लिक्विडिटी बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए। पीएसयू बैंकों के विनिवेश पर भी फोकस होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये कम उम्मीदों वाला बजट है लेकिन अगर इसमें कोई पॉजिटिव खबर निकलकर आती है तो बाजार में बड़ी रैली देखने को मिल सकती है।

आशीष सोमैया की राय है कि आगे कंज्यूमर, व्हाइट गुड्स और अच्छे प्राइवेट बैंक शेयरों में बढ़त देखने को मिल सकती है इन पर निवेशकों का फोकस होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें