बजट की तैयारियां जोरों पर हैं। बजट से इंडस्ट्री की उम्मीदों पर चर्चा की इस कड़ी में आज बात हो रही है हेल्थकेयर सेक्टर की। इस पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं Health Care Global के चेयरमैन और CEO बी एस अजय कुमार। बता दें कि HCG कैंसर ट्रीटमेंट से जुड़ी है। कई शहरों में HCG के हॉस्पिटल्स हैं।
बी एस अजय कुमार ने इस बातचीत में कहा कि हेल्थ केयर सेक्टर के लिए GST की दरें घटनी चाहिए। उम्मीद है कि इस बजट में यूनिवर्सल हेल्थ केयर पॉलिसी का विस्तार होगा। देश में अमीर और गरीब व्यक्ति को एक तरह का ट्रीटमेंट मिलना चाहिए। तंबाकू जैसे उत्पादों पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि Sin Tax से होने वाली आय का इस्मेताल हेल्थ केयर पर होना चाहिए।