बजट अपेक्षाएं: MAT खत्म करने और कॉरपोरेट टैक्स घटाने की मांग

फिक्की, एसोचैम और CII ने कॉरपोरेट टैक्स घटाने के साथ डिमांड बढ़ाने को लेकर वित्त मंत्री के सामने कुछ सुझाव रखे हैं।

अपडेटेड Jun 12, 2019 पर 11:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बजट की तैयारियां शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, दिग्गजों से मुलाकात की है। फिक्की, एसोचैम और CII ने कॉरपोरेट टैक्स घटाने के साथ-साथ डिमांड को बढ़ाने को लेकर वित्त मंत्री के सामने कुछ सुझाव रखे है। इसके अलावा जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर के प्रतिनिधि, लेदर इंडस्ट्री के प्रतिनिधि और एक्सपोर्ट सेक्टर को बूस्ट देने को लेकर भी वित्त मंत्री से चर्चा हुई।  

बजट पर इंडस्ट्री का सुझाव है कि इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने पर फोकस होना चाहिए। बजट में हाउसहोल्ड सेविंग और खपत को बढ़ावा देने की कोशिश होनी चाहिए। रोजगार निर्माण वाले क्षेत्रों को इन्सेंटिव दिया जाना चाहिए। इस बजट में वित्त मंत्री जी को MAT खत्म करने और कॉरपोरेट टैक्स 25 फीसदी करने की पहल करनी चाहिए। इसके अलावा छोटे उद्योगों के नियम आसान बनाए जाएं और बिल्डरों को मकान किराए पर देने की अनुमति मिलनी चाहिए।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।