बजट से सबको बहुत उम्मीदें हैं। सब वित्तमंत्री से कुछ न कुछ चाहते हैं। TCS के CEO राजेश गोपीनाथन ने कहा कि वो चाहते हैं कि वित्तमंत्री ग्रोथ बढ़ाने वाला बजट पेश करें। उनके मुताबिक बजट ऐसा होना चाहिए जिससे डिजिटल इंडिया की कोशिशों को रफ्तार मिले और टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेंशन में ज्यादा से ज्यादा निवेश आए। गोपीनाथन ने ये भी कहा कि वित्तमंत्री को ऐसा बजट लाना चाहिए जिससे करेंसी में स्थिरता बनी रहे।