Budget expectations : बजट में शिपिंग सेक्टर के लिए हो सकते हैं बड़े एलान- सूत्र

Union Budget 2024 : सूत्रों के मुताबिक शिप बिल्डिंग को लंबे समय के लिए सस्ता फाइनेंस मिलेगा। बजट में हरित नौका स्कीम की भी घोषणा संभव है। इस स्कीम के तहत हाइड्रोजन से चलने वाले जहाजों को इंसेंटिव्स दिया जा सकता है। कोचिन शिपयार्ड ने हाइड्रोजन वाला जहाज बनाया भी है

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 7:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Budget 2024 : सूत्रों के मुताबिक शिप बिल्डिंग को लंबे समय के लिए सस्ता फाइनेंस मिलेगा। बजट में हरित नौका स्कीम की भी घोषणा संभव है। इस स्कीम के तहत हाइड्रोजन से चलने वाले जहाजों को इंसेंटिव्स दिया जा सकता है

Budget 2024 : इस बार के बजट में शिपिंग सेक्टर के लिए बड़े बड़े ऐलान हो सकते हैं। सीएनबीसी-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक मेरीटाईम डवलपमेंट फंड औऱ हरित नौका स्कीम की घोषणा की जा सकती है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि इस बार के बजट में शिपिंग पर फोकस हो सकता है। आगामी बजट में मेरीटाइम डेवलपमेंट फंड (MDF) का एलान हो सकता है। MDF में 15,000-20,000 करोड़ रुपए का शुरुआती आवंटन संभव है।

सूत्रों के मुताबिक शिप बिल्डिंग को लंबे समय के लिए सस्ता फाइनेंस मिलेगा। बजट में हरित नौका स्कीम की भी घोषणा संभव है। इस स्कीम के तहत हाइड्रोजन से चलने वाले जहाजों को इंसेंटिव्स दिया जा सकता है। कोचिन शिपयार्ड ने हाइड्रोजन वाला जहाज बनाया भी है। इस खबर के आज शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI),कोचीन शिपयार्ड (COCHIN SHIPYARD), GRSE, मझगांव डॉक (MAZAGON DOCK) और जीई शिपिंग (GE SHIPPING) जैसे शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर आज एनएसई पर 55 रुपए यानी 19.99 फीसदी की बढ़त के साथ 330.15 रुपए पर बंद हुए है। आज का इसका दिन का हाई 330.15 रुपए और दिन का लो 281 रुपए रहा। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 65,065,151 शेयर और मार्केट कैप 15,378 करोड़ रुपए रहा।


कोचीन शिपयार्ड के शेयर भी आज एनएसई पर 136.35 अंक यानी 5 फीसदी की बढ़त के साथ 2863.60 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का हाई 2,863.60 रुपए और दिन लो 2,764.20 रुपए रहा। मझगांव डॉक भी 386.30 रुपए यानी 7.21 फीसदी की बढ़त के साथ 5744.45 रुपए पर बंद हुआ है।

GRSE  123.55 रुपए यानी 5.00 फीसदी की बढ़त के साथ 2594.75 रुपए पर बंद हुआ है। जीई शिपिंग भी 91.50 रुपए यानी 6.72 फीसदी की बढ़त के साथ 1454.05 रुपए पर बंद हुआ है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।