नए सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों की कीमत नीचे आई है। 7 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 154940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सप्ताह अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3440 रुपये तक गिरी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 3150 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 156660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 7 सितंबर की सुबह चांदी टूटकर 249900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बीते सप्ताह भाव 5000 रुपये फिसला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.72 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।