सरकार ने केंद्रीय बजट के लिए आम जनता से सुझाव मांगे हैं। आप 15 दिसंबर तक केंद्र सरकार की बेबसाईट MYGOV.IN पर जाकर अपने सुझाव दे सकते हैं। वेबसाइट के होम पेज पर इसके लिए लिंक दिया गया है। जहां कमेंट बॉक्स में टाइप करके या फिर पीडीएफ फाइल अटैच करके आप अपनी बात रख सकते हैं। आपकी राय अच्छी लगी तो उसे बजट का हिस्सा बनाया जाएगा। सरकार पिछले दो साल से MYGOV.IN के जरिए बजट पर लोगों से सलाह ले रही है। पिछले साल सरकार को 40000 से ज्यादा प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से कई को यूनियन बजट में जगह भी दी गई।
