Budget Picks: बजट का काउंटडाउन शुरू, इन चार स्टॉक्स में बड़े इवेंट से पहले हुई बंपर बाईंग

बजट के पहले बाजार में निवेशकों और ट्रेडर्स ने सतर्कता का नजरिया अपनाने का फैसला किया। बाजार में पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड तेजी आने के कारण बाजार के मुनाफावसूली हुई। ऐसे बाजार में JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता और AUM Capital के राजेश अग्रवाल, मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी, Geojit Financial के गौरांग शाह ने बजट से पहले चार स्टॉक्स में खरीदारी करवाई

अपडेटेड Jul 21, 2024 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता ने Tata Power पर बजट स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 550 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करनी चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Budget 2024 Picks: यूनियन बजट 2024 का काउंटडाउन शुरु हो गया है। आर्थिक रूप से देश के सबसे बड़े इवेंट के नजदीक आने से कल बाजार में गिरावट देखने को मिली। निवेशकों और ट्रेडर्स ने बजट के पहले बाजार में सतर्कता का नजरिया अपनाने का फैसला किया। पिछले कुछ दिनों से बाजार में रिकॉर्ड तेजी आने के कारण बाजार के पार्टिसिपेंट्स ने मुनाफावसूली करके अपने पैसे अपने पास रखने का नजरिया अपनाया। बजट को देखते हुए किन स्टॉक्स में कमाई हो सकती है इस बारे में मार्गदर्शन करने के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी, Geojit Financial के गौरांग शाह, JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता और AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने अपने बजट स्टॉक्स बतायें। जानते हैं उनके नाम और टारगेट प्राइस-

    मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी का बजट स्टॉक - ONGC - Target- 380

    हेमांग जानी ने तेल एवं गैस सेक्टर के दिग्गज स्टॉक ओएनजीसी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि KG फील्ड से ऑयल एंड गैस प्रोडक्शन की शुरुआत हुई है। कंपनी 4.5% के साथ डिडिवेंड यील्ड स्टेबल और आकर्षक लग रही है। इसका वैल्युएशन अच्छा, बिजनेस ग्रोथ की अच्छी संभावना है। इसमें 380 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।


    Geojit Financial के गौरांग शाह का बजट स्टॉक - ENGINEERS INDIA- Target- 380

    गौरांग शाह ने बजट के लिहाज से EIL के स्टॉक पर दांव लगाया। उनका कहना है कि इसमें 380 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये कैपिटल गुड्स, इंजीनियरिंग स्पेस की सरकारी कंपनी है। इसमें लंबी अवधि में ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं। कंपनी की ऑर्डरबुक और प्रोजेक्ट पाइपलाइन मजबूत है। डायवर्सिफिकेशन पर कंपनी का फोकस है। अब ये कंपनी बायोफ्यूल, ग्रीन हाइड्रोजन जैसे कारोबार में उतरी है।

    BIG BUDGET BETS: बाजार के बदले हुए समीकरण के बीच बजट से पहले दिग्गजों ने इन स्टॉक्स में कराई खरीदारी

    AUM Capital के राजेश अग्रवाल का बजट स्टॉक - JSW INFRA- Target- 360

    राजेश अग्रवाल ने कहा कि जेएसडब्ल्यू इंफ्रा कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल पोर्ट ऑपरेटर है। कंपनी के बैलेंसशीट में 1000 करोड़ रुपये का कैश मौजूद है। अगले 2 साल में अर्निंग ग्रोथ बेहतर होने की संभावना है। कंपनी का क्षमता विस्तार पर लगातार फोकस रहा है। लिहाजा इसमें दांव लगाना चाहिए। ये स्टॉक चढ़कर 360 रुपये तक जा सकता है।

    JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता का बजट स्टॉक - Tata Power- Target- 550

    सरकार का पावर सेक्टर पर काफी फोकस है। 2030 तक रिन्यूएबल क्षमता दोगुना करने का सरकार का लक्ष्य है। कंपनी का क्षमता 500 GW करने का लक्ष्य है। कंपनी की कुल पावर क्षमता 14 GW है। कुल पावर क्षमता में 5 GW ग्रीन एनर्जी से आती है। 2027 तक 15 GW क्लीन एनर्जी का कंपनी का लक्ष्य है। आशीष कहना है कि टाटा पावर के स्टॉक में 550 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।