एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश होना है और इसके लिए बजट प्रिटिंग का काम अंतिम दौर में हैI हलवा सेरेमनी के बाद से बजट से जुड़े कर्माचारी और अधिकारी बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे हुए हैं और वित्त मंत्रालय समेत पूरे नॉर्थ ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई हैI पिछले हफ्ते सोमवार को बजट प्रिंटिंग की औपचारिक शुरुआत से पहले वित्तमंत्रालय में हलवा सेरेमनी हुईI दरअसल कोई भी शुभ कार्य मीठे के साथ शुरू करने की भारतीय परंपरा बजट पर भी लागू होती हैI
