Get App

'भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है', राष्ट्रपति मुर्मू ने 370 और राम मंदिर का भी किया जिक्र, पढ़ें- अभिभाषण की बड़ी बातें

Parliament Budget Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति ने मोदी सरकार के 10 सालों का लेखा जोखा संसद में पेश की। अयोध्या में राम मंदिर, धारा 370 हटाना, तीन तलाक के खिलाफ कानून सहित राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी सरकार के बड़े फैसले के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है

Akhileshअपडेटेड Jan 31, 2024 पर 12:16 PM
'भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है', राष्ट्रपति मुर्मू ने 370 और राम मंदिर का भी किया जिक्र, पढ़ें- अभिभाषण की बड़ी बातें
Parliament Budget Session: पीएम मोदी ने बजट सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष से सहयोग की अपील की है

Parliament Budget Session 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ संसद का बजट सत्र (Interim Budget 2024) आज यानी बुधवार (31 जनवरी) से शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति मुर्मू ने नए संसद भवन में पहला संबोधन देते हुए कहा कि यहां 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की महक है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।" राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और लगातार पिछली दो तिमाही में देश की विकास दर साढ़े 7 प्रतिशत रही।

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र में अपने अभिभाषण में कहा कि पिछला वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि वाला रहा है। उन्होंने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को सरकार ने लगातार जारी रखा है। राष्ट्रपति ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम पारित करने के लिए मैं सदस्यों का अभिवादन करती हूं, यह मेरी सरकार के महिला नीत विकास के संकल्प को मजबूत करता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है, इस दिशा में सख्ती लाने के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम बचपन से 'गरीबी हटाओ' के नारे सुनते आ रहे हैं, (लेकिन) जीवन में पहली बार बड़े स्तर पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं, मेरी सरकार के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।

वर्तमान लोकसभा का यह आखिरी सत्र है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले 1 फरवरी को अंतरिम बजट (interim budget) पेश करेंगी। नई सरकार कार्यभार संभालने के बाद पूर्ण बजट पेश करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद परिसद में पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष से सहयोग की अपील की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें