विकास को बढ़ावा देने वाला बजटः अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ये विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है।

अपडेटेड Feb 01, 2019 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बजट पर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरु हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ये विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है। बजट में समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इस बजट से आम आदमी और किसानों को राहत मिलेगी। पीएम मोदी जनता की आशाओं पर खरे उतरे है।

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट पेश करने के बाद हुई प्रेस कॉन्प्रेस में बोलते हुए कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। सरकार ने मध्यवर्गीय परिवारों पर खास ध्यान दिया है।

वाणिज्य और उड्यन मंत्री सुरेश प्रभु का मानना है कि बजट से देश की तरक्की की रफ्तार और तेज होगी। इसमें किसानों से लेकर ग्रोथ को मजबूती देने का इंतजाम किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।