Get App

डिफेंस एक्सपोर्ट के लिए साफ पॉलिसी होनी चाहिएः वालचंदनगर इंडस्ट्रीज

पिल्लई ने आगे कहा कि डिफेंस एक्सपोर्ट के लिए साफ पॉलिसी होनी चाहिए। डिफेंस के लिए SEZ बनाना चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2019 पर 12:58 PM
डिफेंस एक्सपोर्ट के लिए साफ पॉलिसी होनी चाहिएः वालचंदनगर इंडस्ट्रीज

मोदी सरकार का डिफेंस की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर खासा जोर रहा है। अंतरिम बजट के बाद फाइनल बजट से डिफेंस सेक्टर की क्या उम्मीदें हैं इस पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ चर्चा कर रहे हैं वालचंदनगर इंडस्ट्रीज के MD और CEO जीके पिल्लई।

जीके पिल्लई का कहना है कि डिफेंस सेक्टर की प्रमुख बजट उम्मीदें हैं कि पूरे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिले। कैपेक्स के लिए कम ब्याज पर कर्ज मिले। ऑफसेट पॉलिसी में और सफाई लाई जाए। पिल्लई ने आगे कहा कि डिफेंस एक्सपोर्ट के लिए साफ पॉलिसी होनी चाहिए। डिफेंस के लिए SEZ बनाना चाहिए। मैन्युफैक्चरिंग में 10 प्रतिशत से ज्यादा GST ना लगे और लचीली श्रम नीति बनाई जानी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें