भारत के वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce) ने अपना 100 दिनों का एजेंडा तैयार कर लिया है। इस एजेंडे में फॉरेन ट्रेड एग्रीमेंट्स पर बातचीत करने के लिए दिशा-निर्देशों या स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को अंतिम रूप देना और ओमान के साथ प्रस्तावित FTA के लिए बातचीत को अंतिम रूप देना शामिल है। यह बात एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कही है। भारत-ओमान व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत काफी हद तक क्लोज हो चुकी है।
