Get App

कांग्रेस का सरकार पर हमला, बजट को बताया जुमला

कॉरपोरेट इंडिया हो या शेयर बाजार से जुड़े लोग, हर कोई बजट की तारीफ कर रहा है, लेकिन विपक्ष इससे खुश नहीं है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2019 पर 5:01 PM
कांग्रेस का सरकार पर हमला, बजट को बताया जुमला

कॉरपोरेट इंडिया हो या शेयर बाजार से जुड़े लोग, हर कोई बजट की तारीफ कर रहा है, मगर विपक्ष इससे खुश नहीं है। वो बजट को लेकर सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे आखिरी जुमला बताया। राहुल गांधी ने कहा है कि 17 रुपए रोजाना किसानों को देना उनका अपमान है।

वहीं सरकार के बजट पर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि ये अंतरिम बजट नहीं था। चिदंबरम ने कहा कि ये एक चुनावी अभियान के भाषण के साथ एक पूर्ण बजट था।

इधर विपक्ष की आलोचना का जवाब अरुण जेटली ने दिया है। उन्होंने पीयूष गोयल के बजट की सराहना करते हुए विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए सिर्फ मगरमच्छ के आंसू रोती है। जेटली ने ये भी कहा कि 10 साल के कार्यकाल में यूपीए ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें