आज देश की राजधानी दिल्ली का बजट पेश होने वाला है। माना जा रहा है कि वित्त वर्ष 2016-17 के बजट में दिल्ली सरकार आम लोगों को वैट से बड़ी राहत दे सकती है। क्योंकि इस बजट में सरकार का फोकस वैट को रैशनलाइज करने पर होगा। इसके तहत सरकार मौजूदा 6 स्तरीय वैट स्ट्रक्चर में बदलाव कर सकती है। यानी आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली चीजों को 12.5 फीसदी के टैक्स स्लैब से हटाकर 5 फीसदी के स्लैब में ला सकती है। वहीं कुछ आइटम जो फिलहाल टैक्स के दायरे में नहीं आते, उन पर 5 फीसदी वैट लगाया जा सकता है।
