Get App

यूएस इलेक्शन के बाद ही साफ होगी आईटी कंपनियों की दिशा, डिफेंस शेयरों पर लंबे नजरिए से लगाएं दांव

दीपक को लगता है कि यूएस इलेक्शन के बाद ही आईटी कंपनियों की दिशा साफ होगी। क्योंकि यूएस में भी काफी बड़ी कंपनियों के चुनावों को देखते हुए अपने प्रोजेक्ट्स को होल्ड करके रखा है। कैपिटल गुड्स कंपनियों के वैल्यूएशन इस समय थोड़े महंगे लग रहे हैं। पॉलीकैब और हैवेल्स पर अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा कि इन शेयरों के वैल्यूएशन काफी ज्यादा दिख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2024 पर 12:45 PM
यूएस इलेक्शन के बाद ही साफ होगी आईटी कंपनियों की दिशा, डिफेंस शेयरों पर लंबे नजरिए से लगाएं दांव
ऑयल मार्केटिक कंपनियों पर बात करते हुए दीपक ने कहा कि ओएमसी को फ्री मार्केट के हिसाब से नहीं देख सकते। इन पर सरकार का दबाव रहता है

बाजार में कल शुक्रवार तगड़ी मुनाफावसूली दिखी । ऐसे में गिरावट में क्या खरीदारी करनी चाहिए या बजट का इंतजार करना चाहिए। इन सवालों पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े Capitalmind के फाउंडर & CEO दीपक शेनॉय। दीपक ने कहा कि बाजार में कल आई गिरावट एक नैचुरल करेक्शन का हिस्सा है। जिस तरह से हल के दिनों में तेजी आई थी उसे देखते हुए ये गिरावट स्वाभाविक है।

यूएस इलेक्शन के बाद ही साफ होगी आईटी कंपनियों की दिशा

आईटी सेक्टर पर बात करते हुए दीपक ने कहा कि आईटी के नतीजे सामान्य रहे हैं। लेकिन आईटी शेयरों के भाव ज्यादा बढ़े हैं। कंपनियों की कमेंट्री थोड़ी पॉजिटिव रही है। लेकिन इससे आईटी सेक्टर में अभी कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिलेगा। दीपक को लगता है कि यूएस इलेक्शन के बाद ही आईटी कंपनियों की दिशा साफ होगी। क्योंकि यूएस में भी काफी बड़ी कंपनियों के चुनावों को देखते हुए अपने प्रोजेक्ट्स को होल्ड करके रखा है। यूएस इलेक्शन के बाद ही नए प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलेगी।

कैपिटल गुड्स कंपनियों के वैल्यूएशन महंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें