बजट में घरेलू इंडस्ट्री को मिल सकती है बड़ी राहत

सूत्रों के मुताबिक घरेलू इंडस्ट्री को राहत देने के लिए इन्वर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में बदलाव मुमकिन है।

अपडेटेड Jan 25, 2019 पर 2:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

एलईडी टीवी बनाने वाली कंपनी हो या स्टील सेक्टर की कंपनियां। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में इन्हें बड़ी राहत मिल सकती है। सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक सरकार कई आइटम पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने में बदलाव की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक घरेलू इंडस्ट्री को राहत देने के लिए इन्वर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में बदलाव मुमकिन है। कई चीजों के कच्चे माल से तैयार माल का इंपोर्ट सस्ता हो सकता है। ऐसे सेक्टर की इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव संभव है। सूत्रों के मुताबिक उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को ये प्रस्ताव भेजा है। बजट में एफएमसीजी और स्टील सेक्टर को खास राहत मुमकिन है। एलईडी टीवी के ओपन सेल पर ड्यूटी घटाई जा सकती है। फिलहाल ओपन सेल पर 5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैपिटल गुड्स इंपोर्ट पर ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल कई कैपिटल गुड्स पर इंपोर्ट ड्यूटी 7.5 फीसदी है। वहीं, कैपिटल गुड्स के कच्चे माल पर 12.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगाई जाती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।