Get App

Budget 2020: स्टार्टअप पर रहेगा जोर, FY21 के लिए 2000 Cr देने का ऐलान संभव: सूत्र

पहली फरवरी को पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री स्टार्टअप के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2020 पर 1:04 PM
Budget 2020: स्टार्टअप पर रहेगा जोर, FY21 के लिए 2000 Cr देने का ऐलान संभव: सूत्र

पहली फरवरी को पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री स्टार्टअप के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती हैं। सीएनबीसी आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक अगले कारोबारी साल के लिए कम से कम 2 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है। ये प्रावधान फंड ऑफ फंड्स के तहत किया जा सकता है। बता दें कि सरकार कुल 10,000 करोड़ की मंजूरी दे चुकी है। लेकिन उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय एक साल में 2,000 करोड़ रुपये चाहता है।

इसके अलावा बजट में AIF के स्टार्टअप की फंडिंग आसान की जा सकती है और यूनिवर्सिटी से मिलने वाले फंड का दायरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही बजट में पेंशन, इंश्योरेंस फंड के जरिये पैसे जुटाने की शर्तें आसान हो सकती है। यही नहीं GeM पोर्टल के जरिये स्टार्टअप से 5 लाख रुपये तक का सामान खरीदना जरूरी बनाया जा सकता है। अभी GeM पोर्टल से स्टार्टअप से 25,000 रुपये का सामान खरीदने की लिमिट है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें