लोगों को सस्ता घर मुहैया कराने पर सरकार का फोकस रहा है अंतरिम बजट में भी अफोर्डेबल हाउसिंग को लेकर बड़ी घोषणाएं हो सकती है। बजट से क्या उम्मीदें हैं इस पर बात करते हुए रेप्को होम के एमडी और सीईओ यशपाल गुप्ता ने कहा कि आरआईडीएफ के तहत आवंटन बढ़ाया जाना चाहिए। बजट में सस्ते घरों के लिए भी आवंटन बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा एसएमई सेक्टर को राहत दी जाए और एनबीएफसी को मिलने वाले कर्ज को प्रियोरिटी सेक्टर में शामिल किया जाए।
