बाजार के साथ इंडस्ट्री की भी 5 जुलाई को पेश होने वाले बजट पर नजर है। टेक्स्टाइल सेक्टर की वित्त मंत्री से क्या गुजारिश है, इस पर चर्चा करते हुए गोकलदास एक्सपोर्ट्स के MD शिवरामकृष्णन गणपति ने कहा कि बजट में गारमेंट इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलना चाहिए। गारमेंट इंडस्ट्री भारी मात्रा में रोजगार पैदा करती है। जिसको देखते हुए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर सरकार का फोकस होना चाहिए। बजट में गारमेंट एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि गारमेंट इंडस्ट्री को मिलने वाली इंटरेस्ट छूट और कैपिटल सब्सिडीज जारी रहनी चाहिए।