Get App

टेक्स्टाइल सेक्टर की बजट से क्या हैं अपेक्षाएं

इंडस्ट्री की मांग है कि गारमेंट इंडस्ट्री को मिलने वाली इंटरेस्ट छूट और कैपिटल सब्सिडीज जारी रहनी चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2019 पर 1:15 PM
टेक्स्टाइल सेक्टर की बजट से क्या हैं अपेक्षाएं

बाजार के साथ इंडस्ट्री की भी 5 जुलाई को पेश होने वाले बजट पर नजर है। टेक्स्टाइल सेक्टर की वित्त मंत्री से क्या गुजारिश है, इस पर चर्चा करते हुए गोकलदास एक्सपोर्ट्स के MD शिवरामकृष्णन गणपति ने कहा कि बजट में गारमेंट इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलना चाहिए। गारमेंट इंडस्ट्री भारी मात्रा में रोजगार पैदा करती है। जिसको देखते हुए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर सरकार का फोकस होना चाहिए। बजट में गारमेंट एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि गारमेंट इंडस्ट्री को मिलने वाली इंटरेस्ट छूट और कैपिटल सब्सिडीज जारी रहनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें