127 सालों से यहां डब्बे वाले मुंबई के लोगों का पेट भर रहे हैं। लेकिन इस बार अंतरिम बजट से उनकी क्या उम्मीदें हैं वो सरकार से क्या मांगे रखते हैं ये जानने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ ने डब्बा वाला कम्यूनिटी से बात की। डब्बा वाला कम्यूनिटी की मांग है कि मासिक तनख्वाह बढ़नी चाहिए और लगेज पास माफ कर देना चाहिए। डब्बा वालों के लिए शौचालय और पेयजल की सुविधा होनी चाहिए। इनकी मांगों में बेसिक सुविधाएं और पेंशन फंड शामिल है।
