इस बार बजट में शिक्षा पर रहेगा फोकस!

इस बार बजट में उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटें बढ़ाने पर खास फोकस रहने वाला है।

अपडेटेड Jan 29, 2019 पर 4:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

इस बार बजट में उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटें बढ़ाने पर खास फोकस रहने वाला है। सभी युनिवर्सिटीज और कॉलेजों में 25 फीसदी सीट बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है जिसको लेकर एजुकेशन बजट में बढ़ोतरी हो सकती है।

इस बार शिक्षा बजट में 8-12 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है। शिक्षा का कुल बजट 90-95 हजार करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। 1 फरवरी के अंतरिम बजट में उच्च शिक्षा बजट में 4000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी संभव है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा में 25 फीसदी सीटें बढ़ाने की घोषणा हो सकती है।

बता दें कि कमजोर वर्ग को आरक्षण की वजह से सीटें बढ़ाने की जरूरत है। इस बजट में राइट टू एजुकेशन दायरा बढ़ाकर 12वीं तक किया जाना भी संभव है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।